
किसी वस्तु के व्दारा एकांक समय में निश्चित दिशा में चली गई दुरी को उस वस्तु का वेग (Velocity) कहते हैं. वेग के सदिश राशि हैं. वेग को v से प्रदर्शित करते हैं.
वेग
का सूत्र
वेग (v) = निश्चित दिश में चली दुरी / समय
वेग
के मात्रक
S.I
प्रणाली में वेग का मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) होता
हैं.
वेग
के प्रकार : Type of Velocity
वेग
के निम्न प्रकार होते हैं और उन्हें हम आपको आगे समझा रहे हैं.
· एकसमान वेग
· असमान वेग
· औसत वेग
· तात्कालिक वेग
· सापेक्ष वेग
· निरपेक्ष वेग
एकसमान
वेग : Uniform Velocity
यदि
कोई गतिमान वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समयान्तराल में समान दुरी तय करती
हैं, तो उसका वेग एकसमान होगो और उसे हम एकसमान वेग (Uniform Velocity) कहते
हैं.
असमान
वेग : Variable Velocity
अगर
कोई गतिमान वस्तु किसी किसी निश्चित दिशा में समान समयान्तरालों में असमान दूरियाँ
तय करती हैं तो उसका वेग असमान वेग (Variable Velocity) कहलाता हैं.
औसत
वेग : Average Velocity
किसी
वस्तु व्दारा किसी समय में तय किए गए कुल विस्थापन तथा विस्थापन तय करने में लगे
कुल समय का अनुपात वस्तु का औसत वेग (Average Velocity) कहलाता हैं
औसत वेग (v) = कुल विस्थापन / कुल समय
यदि
किसी वस्तु का वेग निश्चित दिशा में एकसमान डॉ से परिवर्तित हो रहा हो, तब -
औसत वेग (v) = प्रारंम्भिक वेग
+ अन्तिम वेग / 2
तात्कालिक
वेग : Instantaneous Velocity
किसी
क्षण पर अत्यन्त सूक्ष्म समयान्तराल में वस्तु के व्दारा तय किए गए अत्यन्त
सूक्ष्म विस्थापन तथा सूक्ष्म समयान्तराल के अनुपात को वस्तु का तात्कालिक वेग
(Instantaneous Velocity) कहते हैं.
सापेक्ष
वेग : Relativ Velocity
जब
दो वस्तुएँ एक ही समय पर अलग – अलग वेग से गतिमान होती हैं,
तो एक वस्तु के सापेक्ष, दूसरी वस्तु का वेग सापेक्ष
वेग (Relativ Velocity) कहलाता हैं.
निरपेक्ष
वेग : Absolute Velocity
0 Comments